Search

June 25, 2025 9:26 pm

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीरंदाज़ी, कबड्डी, रस्सा कसी ,बैडमिंटन का हुआ आयोजन

सतनाम सिंह

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय पाकुड़ द्वारा स्वदेशी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्टेडियम(बैंक कालोनी) पाकुड़ में तीरंदाज़ी का आयोजन किया गया। वही जिले के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में कबड्डी, रस्सा कसी एवं बैडमिंटन का भी आयोजन किया गया। आयोजित खेल का उदघाटन जिला बीस सूत्री अध्यक्ष श्याम यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित विमल, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रुप से किया। इसके पूर्व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 245 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक खेलों में विजेता उप विजेता होने वाले टीम को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर