Search

September 26, 2026 12:06 pm

जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश।

पाकुड़, आगामी ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल और सुचारू आयोजन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर परिषद प्रशासक, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), अग्निशमन पदाधिकारी और पाकुड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रथ यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए और श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।
पुलिस प्रशासन को यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और आयोजकों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग को यात्रा मार्ग पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और अग्निशमन विभाग को आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि इस बार रथ मेला को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही, उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कहा कि वे समयबद्ध तरीके से तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!