Search

March 19, 2026 2:11 am

वन स्टॉप सेंटर से पीड़ित महिलाओं को मिलेगी मदद, कानूनी के साथ, मेडिकल और मनोवैज्ञानिक परामर्श की सुविधा.

सतनाम सिंह

पाकुड़ में सखी स्टॉप सेंटर में डिप्टी चीफ एल ए डी सी पाकुड़ मोहम्मद नुकीमुद्दीन शेख और विधिक सलाहकार कमला राय गांगुली कहां वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं को मिलेगी मदद पाकुड़ जिले की पीड़ित बालिकाओं और महिलाओं को कानूनी व मनोवैज्ञानिक परामर्श मिल सकेगा।दरअसल, समाज में आज भी कई ऐसी बालिकाएं और महिलाएं हैं, जो किसी न किसी रूप में अपराध का शिकार बनती हैं। अगर उन्हें किसी मदद की जरूरत पड़ती है तो उनकी मदद करने वाला कोई नहीं मिलता। ऐसी महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को ‘वन स्टॉप सेंटर’ के माध्यम से मदद मुहैया कराई जाएगी। जिसमें वह जाकर अपने साथ हुई घटना का जिक्र कर सकेंगी और इसी सेंटर में पीड़िताओं को हर तरह की सलाह दी जाएगी वन स्टॉप सेंटर में कानूनी सलाह से लेकर मेडिकल की सुविधा इस सेंटर में पीड़ित बालिका और महिलाओं को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की सुविधा के साथ चिकित्सीय सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श की सुविधा, कानूनी परामर्श और पांच दिन तक अस्थायी निवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
क्या होता है सखी वन स्टाप सेंटर
सखी वन स्टाप सेंटर अनाथ, विधवा, निराश्रित महिलाओं को सहारा प्रदान करता है। जिले स्तर पर पीड़िताओं को लाभ दिलाने के लिए सरकार द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर खोले गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर