पाकुड़: पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने लंबित मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने GR 254/09 के स्थायी वारंटी झोपिया सोरेन उर्फ अनु सोरेन (उम्र 54 वर्ष), पिता बाबूलाल सोरेन, निवासी ग्राम पोछाथोल, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस कार्रवाई को लेकर मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व से स्थायी वारंट लंबित था और वह लंबे समय से न्यायालय में उपस्थिति से बच रहा था। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।ओपी प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जो न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए फरार रहते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बचना संभव नहीं है।
Related Posts

ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा संचालित “ट्रांस कैफे” का उपायुक्त एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने किया उद्घाटन




