हेमंत हांसदा
पाकुड़िया संवाददाता प्रखंड के चौकीशाल गांव में ग्राम उन्नयन समिति द्वारा नव निर्मित शिवालय एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ । अनुष्ठान के दौरान कलश शोभायात्रा के बाद देवघर से पहुंचे पुरोहित पंडित सौरव पांडेय ,गौतम पांडेय,स्थानीय भुवनेश्वर ओझा , दिलीप चौधरी और यजमान मंटू भगत,उनकी पत्नी उप प्रमुख अर्चना देवी , नयन घोष,उनकी पत्नी गोपा घोष,ओमप्रकाश भगत एवं उनकी पत्नी द्वारा मिलकर समस्त कर्मकांड किया गया, तत्पश्चात अंतिम दिन शुक्रवार को रुद्राभिषेक के बाद सामुहिक यज्ञाहुति कर आरती एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया । अनुष्ठान के दौरान तीन दिनों तक संध्या में बंगाल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा शिव कथा एवं भजन प्रवचन की प्रस्तुति की गई ,जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस के साथ भाव विभोर हो गए । अनुष्ठान का आयोजन में ना सिर्फ चौकीशाल और पाकुड़िया के लोगो ने हिस्सेदारी लिया बल्कि महेशपुर,खरौनी, नलहाटी,रामपुरहाट इत्यादि दूर दराज के श्रद्धालुओ ने पहुंच कर अनुष्ठान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । कमेटी द्वारा प्रत्येक दिन भंडारा दिया गया । अंतिम दिन आरती के बाद हर हर महादेव की जय घोष से ग्राम चौकीशाल की धरती पवित्र हो गई ।







