संवाददाता
साहिबगंज/मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के नीमगाछी-कीर्तनिया मुख्य सड़क के बीच पकड़िया मोड़ के समीप शनिवार को अवैध पत्थर चिप्स से लदा दर्जनों ट्रैक्टर चालक के द्वारा ओवरटेक करने के कारण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी गई थी। जिसके कारण उक्त सड़क के रास्ते यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा साथ ही मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन तक पहुंचकर ट्रेन से यात्रा करने वाले कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गई हालांकि खनन टास्क फोर्स के सूत्रों ने बताया कि यात्रियों के द्वारा उक्त मामले की जानकारी जिले के उपायुक्त को दी गई जिसके बाद संबंधित पदाधिकारी को अवैध पत्थर चिप्स लदा ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिसके आधार पर सीओ नरेश कुमार मुंडा, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी प्रकाश रंजन एवं जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल का सहारा लेकर उक्त सभी अवैध पत्थर चिप्स लदा ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। खबर लिखे जाने तक आगे की कार्रवाई जारी था जिस स्थल पर कार्रवाई हो रही थी वहां कई ऐसे ट्रैक्टर देखे गए जिसका टायर का हवा खुला हुआ था तो कई ट्रैक्टर के इंजन नहीं लगा था। खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।





