सतनाम सिंह
पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी पर पलियादहा, मुचियापाड़ा एवं मलिपुर होते हुए पीतलगढ़िया गांव तक मुख्य आरईओ सड़क लगभग 5 किलोमीटर बहुत ही दयनीय हालत में है। जानकारी के अनुसार यह सड़क 10 से 15 वर्ष पहले निर्माण किया गया था इसके बाद आज तक सड़क ना बनाई गई है ना मरम्मत कराई गई है। सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। जगह जगह नुकले पत्थर पुलिया भी टूटा हुआ है ग्रामीण बृजेश भगत से बात करने पर बताया कि सड़क ग्रामीण इलाकों में है जिसके कारण कोई भी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि को दिखाई नहीं देती है सड़क बुरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। वर्षा के दिन में जहां-तहां गड्ढे में पानी भरा रहता है हद तो तब हो जाती है जब इस सड़क से स्कूल में पढ़ने वाले गांव के बच्चे बच्चियां को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है एवं महिलाओं को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया ले जाने का यही एक रास्ता है तब एकमात्र सहारा भगवान भरोसे ही जच्चा और बच्चा को सुरक्षित ले जाया जा सकता है। सड़क इतनी खराब है कि इस पर साइकिल एवं मोटरसाइकिल का चलना भी काफी दुर्लभ है। यह सड़क बन जाने से पलियादहा, मुचियापाड़ा, मलिपुर, डोमनगढ़िया सहित अन्य कई गांव के ग्रामीणों को यातायात समेत कई तरह के सुख सुविधा प्राप्त होगी।








