Search

March 22, 2026 2:30 pm

सहकारिता बैंक के चुनाव में 5 डेलीगेट को किया गया चयनित

पाकुड़: निबंधक, सहयोग समिति झारखंड सरकार के निर्देश पर झारखंड राज्य सहकारी बैंक के डेलीगेट का चुनाव झारखंड के सभी जिलों में संपन्न हुआ। जहां‌ पाकुड़ के जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय प्रांगण में पाकुड़ के चयनित सभी पाच डेलीगेट को निर्वाचन पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास (जिला सहकारीता पदाधिकारी पाकुड़) द्वारा विजयी प्रमाण पत्र दिया गया। कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक शुद्ध सत्व मंडल ने बताया कि छह में से पांच प्रतिनिधि का चयन हुआ, महिला उम्मीदवार नहीं होने की स्थिति में एक उम्मीदवार का चयन नहीं हुआ है। चयनित लोगों में आइनुल मियां, मिलन कुमार मंडल, सुमन प्रसाद सिंह, मुन्नी रजक व सोमनाथ हालदार शामिल हैं।विजेता बनने के बाद सभी ने विजेताओं को बधाई दी।बताया कि इस चुनाव में सिर्फ
पैक्स, लैम्पस एवं विशेष प्रकार की समिति के प्रतिनिधि ही भाग ले सकते हैं।चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अंकेक्षण पदाधिकारी समीर कुमार मंडल का योगदान रहा। जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास ने बताया कि सारी प्रक्रियां शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।मौके पर उपस्थित जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास, अंकेक्षण पदाधिकारी समीर कुमार मंडल, झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक शुद्ध सत्व मंडल, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कार्यालय जिला सहकारिता पदाधिकारी रंजीत कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी हिरणपुर, श्रीरामपुर लैंपस के सचिव परमेन रविदास, सहित सभी लैंपस के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

img 20230210 wa00197819204388540856490
img 20230210 wa00253373795604757206932
img 20230210 wa00266417644986942135367
img 20230210 wa00273114345997490068164
img 20230210 wa00162766719906067171291
img 20230210 wa00152878177006529154703
img 20230210 wa0014253326566330188948

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर