Search

September 8, 2026 4:41 am

स्वतंत्रता दिवस को लेकर महेशपुर थाना परिसर में चला स्वच्छता अभियान, हुड़दंग मचाने वाले रहे सावधान!

रिपोर्ट :– धीरेन साहा

महेशपुर थाना परिसर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर 2 दिन पूर्व से ही पुलिस कर्मी व चौकीदार काफी जोश व जज्बे के साथ स्वछता अभियान चलाया और पूरे थाना परिसर की साफ सफाई की,जवानों की हौसला अफजाई को लेकर महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित ने खुद हाथ में फावड़ा लेकर थाना परिसर की साफ सफाई की, तो दूसरी एसआई अभिषेक कुमार और मुकुल भगत थाना परिसर में झाड़ू लगाकर गंदगी साफ करते नजर आए। इसी तरह थाना के सभी पुलिस कर्मी व चौकीदार ने पूरे महेशपुर थाना परिसर की साफ सफाई में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने को तैयारी सुरु की है।

साथ ही महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित ने स्वतंत्रता दिवस में हुड़दंग मचाने वाले गुंडों ,बदमाशों व देशद्रोही को सावधान रहने की चेतावनी दिया। कहां हुड़दंग मचाने वालों पर महेशपुर पुलिस का कड़ी से कड़ी नजर उन पर रहेगी। और ऐसा करने वालों को कठोर से कठोर सजा दिया जाएगा।

IMG 20230813 WA0042

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!