Search

October 22, 2026 10:00 pm

हाइवा ने स्कूटी चला रही महिला को मारा जोरदार धक्का,महिला गंभीर रूप से हुई घायल,रेफर

महेशपुर :थाना क्षेत्र के शहरग्राम मोड़ के समीप कोयला लोड हाइवा के धक्का मारने से एक स्कूटी सवार 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय पिंकी मुर्मू स्कूटी संख्या जेएच 16 ई 3132 में सवार होकर पाकुड़ से अपने ससुराल महेशपुर जा रही थी, इस दौरान शहरग्राम मोड़ के समीप आमरापाडा से कोयला लोड़ हाइवा ने स्कूटी को धक्का मार दिया,जिससे स्कूटी चला रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उधर परिजन को घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन घटना स्थल पहुंचे और पिंकी मुर्मु का इलाज पास ही एक निजी किलनिक में कराया गया, और मुआवजे को लेकर लगभग एक घण्टा सड़क जाम कर कोयला परिवाहन को रोक दिया दिया गया,घटना की सूचना महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित को मिलते ही तुरंत एएसआई मृत्युंजय कुमार और पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा,पुलिस के द्वारा घायल महिला का हालचाल जाना और मुआवजे की राशि को लेकर कंपनी के कर्मियों के साथ बातचीत कराकर परिजन और स्थानीय को समझा बुझा कर रोड जाम क्लियर करवाया गया।मामला शांत होने के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए बंगाल स्थित डीडीएच हॉस्पिटल भेजा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!