Search

May 11, 2026 4:33 pm

हिरणपुर प्रखंड में ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया

राजकुमार भगत

हिरणपुर प्रखंड के सभागार में जीपीडीपी अंतर्गत प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री उमेश कुमार स्वांसी द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।इस प्रशिक्षण के शुरुआती संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने कहा कि ग्राम पंचायत के समग्र विकास हेतु जनभागीदारी से गांव की आवश्यकता के अनुरूप योजनाओं को समेकन करने के लिए पंचायत दल इस प्रशिक्षण से सक्षम बनें। चूंकि हमारा देश गांवों में बसता है और गांव के विकास से ही देश सशक्त बनेगा।
इस प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक अभिषेक गौंड, रामकुमार साह, ट्विंकल चौधरी के द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, लेखा लिपिक सह कंप्युटर ऑपरेटर एवं भीपीआरपी फैसिलिटेटर को सहित ग्राम पंचायतों के मुखिया को जीपीडीपी के अंतर्गत विकास के नौ लक्ष्यों की जानकारी दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!