[ad_1]
जोहानिसबर्ग. दक्षिण अफ्रीकी में प्लेटिनम की एक खदान में मजदूरों को नीचे उतारने के दौरान एक लिफ्ट अचानक से गिर गई जिससे 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 75 घायल हो गए. खदान संचालक ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना उत्तरी शहर रस्टनबर्ग की एक खदान में सोमवार शाम को घटी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इंपाला प्लेटिनम होल्डिंग्स (इम्प्लांट्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निको मुलर ने एक बयान में कहा कि यह उनकी कंपनी के इतिहास का सबसे भयावह दिन है. उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है. दक्षिण अफ्रीका प्लेटिनम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है.
.
Also Read: उपासना मरांडी की संवेदनशील पहल से लौटी अपनों की उम्मीद, तमिलनाडु से घर पहुंचा अरुणा टुडू का शव।
Tags: Accident, Labour department, South africa
FIRST PUBLISHED : November 28, 2023, 15:53 IST
[ad_2]
Source link






