Search

May 26, 2026 8:57 am

कोडरमा में MARD पार्टी ने महा-सदस्यता अभियान चलाया

अक्षय कुमार

कोडरमा/रांची। MARD पार्टी की नीतियों और जन-सरोकार के मुद्दों से प्रभावित होकर कोडरमा जिले में पार्टी का कुनबा और मजबूत हो रहा है। कोडरमा जिला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान MARD पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी धनंजय कुमार भगत के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र के प्रखर युवा नेता मनोज राणा सहित अन्य समर्थकों ने औपचारिक रूप से MARD पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

img 20260525 wa01004392400178441417650
MARD पार्टी के पदाधिकारीगण

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत: सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार भगत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी के पहचान चिह्न पहनाकर संगठन में शामिल किया। इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए MARD पार्टी के गिरिडीह जिला अध्यक्ष मुबारक अंसारी और रांची जिला अध्यक्ष कार्तिक महतो भी उपस्थित रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार भगत ने इस अवसर पर कहा कि हमारी “MARD पार्टी सिर्फ राजनीति करने नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को उसका वास्तविक अधिकार दिलाने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। कोडरमा की धरती पर मनोज राणा और उनके कर्मठ समर्थकों के आने से पार्टी को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। हम मिलकर कोडरमा और पूरे प्रदेश के विकास के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करेंगे।” MARD पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व कोडरमा की देवतुल्य जनता और सम्मानित जिलावासियों को पार्टी के मुद्दों, विचारधारा और सिद्धांतों पर भरोसा जताने के लिए दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करता है। कोडरमा की जनता का यह अपार समर्थन इस बात का गवाह है कि आने वाला समय बदलाव का है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!