Search

February 11, 2026 10:44 am

ऑटो की टक्कर से 7 वर्षीय मासूम गंभीर, सड़क पार करते वक्त हादसा

पाकुड़- हिरणपुर मुख्य पथ के हाईस्कूल मोड़ निकट रविवार को ऑटो वाहन के चपेट में आने से हाथकाठी निवासी अब्बास अंसारी के सात वर्षीय पुत्र अल्तमश अंसारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चा की गम्भीर अवस्था देख चिकित्सको ने रेफर कर दिया। जिसे अभी इलाज के लिए बहरमपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा मोड़ निकट सड़क पार कर रहा था कि हिरणपुर से पाकुड़ की ओर जा रहे ऑटो ने धक्का मार दिया। जिससे बच्चे को काफी दूर तक घसीटते ले गया। बच्चा गम्भीर अवस्था मे बेहोश होकर सड़क में पड़ा रहा। जिसे ऑटो चालक व स्वजनों द्वारा आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक बच्चे की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर