बजरंग पंडित
पाकुड़: मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार को हुई जमकर बमबाजी में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक को धर दबोचा है। दरअसल बीते शनिवार को बमबाजी मामले में दो युवक घायल हो गए थे। जबकि मौके से पुलिस दो जिंदा सुतली बम भी बरामद भी किया था। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामतल्ला गांव की है। दोनों घायल को ईलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया था। दोनों पक्षों की ओर से लगभग 15 से 20 बम को फोड़ा गया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसको पुलिस ने प्राथमिकता से लेते हुए बमबारी के मुख्य आरोपी डालिम सेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि पाकुड़ मुफ़्फ़सिल थाना कांड संख्या – 29/24 दिनांक-10/02/24 धारा-147/148/149/341/323/307/504/506 IPC 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त डालिम सेख को विधिवत गिरफ़्तार कर मण्डल कारा पाकुड़ भेजा गया है। पुलिस आगे की छानबीन में लगी हुई है।





