Search

May 13, 2026 8:06 pm

तीन अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

पाकुड़। मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार के निर्देश पर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीनों गिरफ्तारियां अलग-अलग कांडों से संबंधित हैं। पहले मामले में ओ0एम0 केस कांड संख्या 75/20 के वारंटी पलाश चन्द्र सरकार (पिता स्व. फुलचंद सरकार, निवासी गोपीनाथपुर) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह मामला भरण-पोषण (मेंटेनेंस) से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरे मामले में कांड संख्या 152/25, दिनांक 19.06.2025, धारा 126(2)/115(2)/118(1)/117(2)/109(1)/303(2)/352/3(5) बी0एन0एस0 के तहत दर्ज पुराने मारपीट मामले में पुलिस ने तैमुर शेख (पिता स्व. औली शेख, निवासी इशाकपुर, मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तीसरे मामले में कांड संख्या 51/26, दिनांक 12.05.2026 के तहत दर्ज बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने के गंभीर मामले में पुलिस ने अभियुक्त गुलाम मुर्तजा (पिता असराफुल शेख, निवासी एलिजाबाद, चिलाइमारी, थाना शमशेरगंज, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया। आरोप है कि अभियुक्त ने साइकिल दिलाने और कोल्ड ड्रिंक पिलाने का लालच देकर झिकरहट्टी गांव के दो मासूम बच्चों (6–7 वर्ष) को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!