Search

September 25, 2026 10:17 pm

बाबा जबरा पहाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि, फुटबॉल फाइनल में बड़ा कलदम बना विजेता।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। कुंजबोना पंचायत के दरिकुडिया ग्राम में बुधवार को बाबा जबरा पहाड़िया उर्फ तिलका मांझी की स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, गणमान्य लोगों, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बाबा जबरा पहाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय 16 टीमों की फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़ा कलदम और पंगदो पहाड़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक संघर्ष के बाद बड़ा कलदम की टीम विजेता बनी। विजेता टीम बड़ा कलदम को ₹15,000 नकद, जबकि उपविजेता पंगदो पहाड़ टीम को ₹10,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को ₹4-4 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवचरण मालतो (महासचिव), डेविड मालतो (संयुक्त सचिव), बैजनाथ पहाड़िया (केंद्रीय उपाध्यक्ष), कोटवार विजय पहाड़िया, नायब नारा पहाड़िया, सरदार जबरा पहाड़िया, प्रधान रामा पहाड़िया, नायब रावते पहाड़िया, भोगदो बैदा पहाड़िया, नादो देवा पहाड़िया, नायब राजू पहाड़िया, नायब पाउलूस पहाड़िया, नायब पतरस मालतो, गोलू पहाड़िया तथा मुखिया रामा पहाड़िया सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!