Search

May 14, 2026 2:48 pm

सेंट मैथ्यू स्कूल ललपनिया में विदाई समारोह का आयोजन हुआ

ललपनिया(बोकारो)। ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 36 छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य छात्र एवं छात्राओं अपने सीनियर्स का दिल खोलकर स्वागत किया साथ ही परंपरा के अनुसार उन्हें तिलक लगाकर उनका विद्यालय में स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को पूरे लगन, मेहनत एवं ईमानदारी के साथ बोर्ड परीक्षा से पूर्व बच्चे बहुमूल्य समय का इस्तेमाल करने की सीख दी। वही दसवीं कक्षा के वर्ग शिक्षक जैनुल आबेदीन ने मौजूद सभी विद्यार्थियों को सभी विषयों पर मेहनत करने एवं बारी-बारी से उनका अभ्यास करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षा एवं शिक्षिकाएं ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंच का संचालन छात्रा रिद्धि कुमारी ने की।

img 20240212 wa00544266056408280195827
img 20240212 wa00552023105196929046390
img 20240212 wa00526123482939539902072

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!