Search

October 25, 2026 5:05 am

पाकुड़ से बंगाल जा रहे चिप्स लदा ओवरलोड ट्रक को खान निरीक्षक ने किया जप्त।

खान निरीक्षक ने ट्रक जप्त कर लिया थाना को सुपुर्द।

सतनाम सिंह

पाकुड़: गुरुवार को मालपहाड़ी रोड स्थित पियादापुर चेकनाका में मजिस्ट्रेट एवं खान निरीक्षक सुबोध सिंह ने ओवरलोडेड चिप्स लदा हाईवा डब्लुबी 59 सी 9420 को जब्त कर नगर थाना को सुपुर्द किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जप्त वाहन को पुरे दिनभर बस स्टैंड के पार्किंग में रखा गया था।जहां दिनभर उक्त वाहन को वाहन मालिक समेत अन्य लोग ट्रक को छुड़ाने में लगे थे।लेकिन मामले की खबर पर मीडिया कि नजर पड़ जाने से संभव नहीं हो पाया।आखिरकार वाहन को नगर थाना कि पुलिस ने अपने प्रांगण में लाकर खड़ा कर दिया और आगे कि कार्यवाही में जुट गई। सूत्रो कि माने तो उक्त वाहन में ओवरलोडेड पत्थर पाकुड़ से बंगाल कि और जा रहा था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!