अमर भगत
अमरापाड़ा/ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने लोक सभा चुनाव को देखते हुए वाहन जांच अभियान चलाया,जांच अभियान में चार चक्का से लेकर दो पहिया वाहन को रोक कर गाड़ी संबंधित सारे कागजात देखे गए,थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की यह रूटीन जांच अभियान है हालांकि पुलिस अधीक्षक का निर्देश प्राप्त है आचार संहिता लागू है लोक सभा चुनाव हेतु जिले में शांति बहाल रहे इसलिए शुक्रवार वाहन जांच अभियान चलाया गया,थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के साथ थाना पुलिस एसआई चांद किस्कू,ओर पुलिस बल मौजूद रहे।






