Search

May 11, 2026 2:06 pm

पार्टी उम्मीदवारों के विज्ञापन प्रकाशन के पूर्व एमसीएमसी कोषांग से अनुमति लेना अनिवार्य: डीईओ।

राजकुमार भगत

सूचना भवन सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर मीडिया सर्टीफिकेशन मोनिटरिंग कमेटी के साथ बैठक की गई। कमेटी के सदस्य को लोकसभा निर्वाचन 2024 में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया। सोशल मीडिया, न्यूज़ पेपर एवं टीवी चैनल एवं अन्य प्रचार के माध्यमों पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा गया। जिससे आदर्श आचार संहिता का समुचित पालन हो सके। उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, डीआईओ रवि प्रकाश, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर पवन कुमार एवं प्रिंट मीडिया समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!