Search

October 25, 2026 7:34 pm

चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल

सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जनजीवन अस्त-व्यस्त।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) प्रखंड में तेज धूप ने सोमवार को लोगों को दुसरा गर्म का एहसास कराया। सुबह से ही कड़ी धूप रही। दोपहर होते ही प्रखंड की मुख्य सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा गया।गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। धूप की कड़ी तपिश लोगों को परेशान कर रही है। सूर्य की किरण से शरीर का झुलसना शुरू हो गया है। जिसके चलते जन-जीवन पर असर पड़ने लगा है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। धूप की तपिश के बीच – धीरे-धीरे बढ़ रही उमस भरी गर्मी लोगों को पिछले साल की याद ताजा कराने लगी है। गत साल भी मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी पड़ी थी गर्मी से बचने के लिए तमाम प्रकार के जुगत लगाए जा रहे हैं। लोग कूलर, एसी, पंखा का सहारा ले रहे हैं। कड़ी धूप के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकला ही महफूज महसूस कर रहे है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!