Search

May 11, 2026 12:01 pm

मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया:-डीईओ।

सुस्मित तिवारी

मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया सुगम बनाने के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने हिरणपुर प्रखंड के बूथ नंबर 148 एवं 149 का किया निरीक्षण,लोकसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के निबंधन, मतदान केंद्रों पर रैंप को दुरुस्त करने, व्हील चेयर की व्यवस्था रखने, स्वच्छ शौचालय एवं उसमें रनिंग वाटर की व्यवस्था करने, शौचालय के दीवार पर पुरूष एवं महिला अंकित करने, शौचालय के रास्तों में साइनेज लगवाने के अलावा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। वहीं मतदान कक्ष में मतदान अधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य को बैठने एवं वीवीपैट रखने की व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को दूर करते हुए मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया सुगम बनाने का निर्देश दिया।

img 20240403 wa00137013195920943143767

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!