सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): आगामी चुनाव को देखते हुए फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शुक्रवार को हाथिकाठी हाईस्कूल मोड़ निकट मुख्य सड़क में वाहनों की सघन जांच किया गया। टीम में बीईईओ रफीक आलम , एसआई अनिल कुमार सिंह , लिट्टीपाड़ा थाना के एसआई गौतम कुमार दास व मनोज कुमार मण्डल शामिल थे। टीम के सदस्यों ने सड़क में आवागमन कर रहे सभी चार पहिये यात्री वाहनों को रोककर सघन तलाशी लिया। जहां डिकी को भी खोलकर तलाशी ली गई। वही इस दौरान दो पहिये वाहनों को रोककर डिकी की तलाशी ली गई। बीईईओ ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर यह जांच की जा रही है। इसमे सभी जगहों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है।






