Search

May 11, 2026 11:01 am

स्थापना दिवस के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने की वर्चुअल मीटिंग

सुदीप कुमार त्रिवेदी

भारतीय जनता पार्टी जिला पाकुड़ के जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में आगामी 06 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी के 44वां स्थापना दिवस पूरे जिला भर में हर्षो उल्लास एवं गर्व से मनाने को लेकर चर्चा की गई एवं पार्टी निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के दिन जिले भर के सभी समर्पित कार्यकर्तागण अपने-अपने घर के छत में भारतीय जनता पार्टी के ध्वज ससम्मान फहरायेंगे। इसके साथ जनसंघ से पार्टी को समर्पित सम्मानित वरीष्ठ कार्यकत्ताओं का सम्मान किया जाएगा। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम किये जाने के साथ जिला एवं मंडल कार्यालयों में भी ध्वजारोहण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित है। उक्त वर्चुअल बैठक में पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, भाजपा कि.मो. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश शुक्ला, बबलू भगत, दानियल किस्कू, साहेब हांसदा, प्रसन्ना मिश्रा, शर्मिला रजक, संजय दास, जयंत मंडल, पंकज कुमार साहा, अरुण कुमार चौधरी, विक्रम कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!