Search

October 25, 2026 10:57 am

डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

गोड्डा : डीएवी इंटरनेशनल स्कूल तियोडीह सरकंडा में रविवार को छात्र- प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यालय के पांच प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक लक्ष्मण कुमार ने बताया की सम्मान पाने वाले छात्रों में नारायण पहाड़िया, बुधन पहाड़िया, अनुराग मुर्मू, प्रवीण सोरेन एवं असरफ अंसारी को बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रेडक्रॉस गोड्डा व विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा, डॉन बोस्को स्कूल के निदेशक व रेडक्रॉस एग्जीक्यूटिव मेंबर अमित राय एवं समाजसेवी दीपक कुमार द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा की सुदूर ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र के अति साधारण परिवार से आए पांच बच्चों का एक साथ उत्तीर्ण होना इस बात का परिचायक है की विद्यालय के शिक्षक मेहनती और सुयोग्य हैं। रेडक्रॉस सचिव श्री झा ने कहा विद्यालय कम संसाधन में भी उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है जो कुशल प्रबंधन की गवाही दे रहा है। श्री राय ने भी विद्यालय के काम समय में सराहनीय प्रगति की चर्चा करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अभिवावक योगेंद्र प्रसाद, शिक्षक संतोष कुमार, पंकज कुमार, डीएन सर, मो० शरीफ, मनीषा कुमारी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।

img 20240408 wa00093544494254901438864

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!