Search

May 11, 2026 8:07 am

मतदाता को प्रेरित करने के लिए लगाया गया सेल्फी पॉइंट।

बजरंग पंडित

सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बुधवार को साप्ताहिक हाट महेशपुर में मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने व शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सेल्फी प्वाइंट लगाया. वही बीडीओ ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियां निरंतर चलाई जा रही है. जहां आज साप्ताहिक हाट महेशपुर में सेल्फी प्वाइंट लगाकर लोगों को जागरूक करते हुए सेल्फी ली गई. ताकि साप्ताहिक हाट में जो भी आते हैं वे मतदान के प्रति प्रेरित हों ओर अधिक से अधिक मतदान करने में रुचि ले.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!