Search

May 11, 2026 3:53 am

संविधान बचाओ- देश बचाओ कार्यक्रम के तहत झामुमो के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

गोड्डा : झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश पर जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति, गोड्डा के द्वारा रविवार को झामुमो जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्तंभ पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिन पर “संविधान बचाओ- देश बचाओ” कार्यक्रम के तहत भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के सभी वक्ताओं ने जमकर बीजेपी सरकार पर प्रहार करते हुवे कहा नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार की नियत बहुत ही खतरनाक है। आने वाले दिनों में जिस तरह से मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है वो दिन दूर भी नहीं जब आरएसएस के पैटर्न पर संविधान का बदलाव कर दे। दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र हिंदुस्तान का सर जो धर्मनिरपेक्ष ताकत के बदौलत दुनियां में ऊंचा है, भाजपा के बदौलत दुनिया में झुक जाएगा। अगर हिंदुस्तान के संविधान को बचाना है तो देश के सभी धर्म निरपेक्ष ताकत को एक मंच पर आकर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हर हाल में सत्ता से मुक्त करना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन के साथ साथ पूर्व जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, जिला सचिव मो० अजीमुद्दीन, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुबल मंडल, सरवन मंडल, कौशलेंद्र टुडू, वरिष्ट नेता प्रेम नंदन मंडल, कृष्णा मुर्मू, नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा, सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, नगर कोषाध्यक्ष सुमन मंडल, फिरदौस आलम, सुलतान अहमद, पोड़ैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, सुबल मुर्मू, शत्रुघ्न सिंह,कुर्बान अंसारी,उर्मिला हंसदा, मेरी सोरेन, किरण कुमारी, दशरथ बाबू, बिट्टू यादव, सौरभ मिश्रा, गुलाम मुस्तफा साहब, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हाजी एकरारूल हसन आलम साहब, विजय महतो, निसार अहमद, इरफान आलमवसहब, किंकर चौहान, व्यवसाय मोर्चा जिला अध्यक्ष ब्रम्हानंद मंडल आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।सभा का संचालन जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव मो० अजीमुद्दीन साहब ने किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!