Search

October 23, 2026 5:25 pm

आदिशक्ति मां दुर्गा के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

रामकुमार भगत

पाकुड़। प्रत्येक वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तक चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। त्दनानुसार 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि मनाई जा रही है। इस दौरान जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा की नौ रूपों की पूजा होती है ।साथ ही मां दुर्गा पूजा की निमित्त 9 दिनों तक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित छोटी अलीगंज सिद्धू कानू नगर एवं राज हाई स्कूल रोड में चैती दुर्गा पूजा का विशेष अनुष्ठान किया जाता है। छोटी अलीगंज स्थित सिद्धू कानू नगर से माहा सप्तमी के शुभ अवसर पर श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा शहर के सदर अस्पताल भगत पाड़ा हाट पाड़ा होते हुए काली भाषा पोखर से पहुंचकर वहां से पवित्र जल लेकर यथा स्थान पहुंची।
पट खुलते ही दर्शन को उमड़े भक्त
माहा सप्तमी के शुभ अवसर पर पट खुलते ही आदि शक्ति मां दुर्गा के दर्शन करने भक्तों का आने जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। महा अष्टमी की तैयारी पूरी कर ली गई है। 16 अप्रैल को पूरी विधि विधान के साथ महा अष्टमी की पूजा होगी। भक्ता इस अवसर पर महाप्रसाद मां दुर्गा को अर्पण करेंगे। पूजा समिति की ओर से महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दोनों ही स्थान में स्थाई मां दुर्गा की मंदिर बनाई गई है। एवं भव्य एवं आकर्षक रूप से विद्युत सज्जा की गई है। छोटी अलीगंज में मेले का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों के लिए आकर्षक झूले, चाट एवं खिलौने की दुकान भी सजी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!