Search

September 8, 2026 12:17 am

बैंक ऑफ़ इंडिया परिवार ने मनाया 121वां स्थापना दिवस

अक्षय कुमार

ललपनिया(बोकारो)। गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थानीय शाखा में 121 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर को आकर्षक रूप में सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि टी.टी.पी.एस के डीजीएम अशोक प्रसाद द्वारा केक काटकर किया गया।

img 20260907 wa01164895497777165780445
विशिष्ट अतिथि डीजीएम अशोक प्रसाद ने केक काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

मौके पर अन्य बैंक पदाधिकारी गण की मौजूदगी में कार्यक्रम की शोभा देखने लायक रही। इस अवसर पर प्रकृति सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैंक परिवार द्वारा पौधारोपण भी किया गया। मौके पर श्री प्रसाद ने कहा कि अपने स्थापना वर्ष से ही बैंक ऑफ़ इंडिया संपूर्ण भारत में अपनी सेवाएं सुगमता पूर्वक देते आ रही है। इसी क्रम में ललपनिया में स्थापित बैंक आफ इंडिया की शाखा के खुलने से ललपनिया सहित आसपास के ग्रामीणों को काफी सुविधा हुई है। मौके पर उन्होंने बैंक के कर्मचारियों के सहयोगपूर्ण रवैया की सराहना की। उन्होंने कहा बैंक केबल ग्राहकों के लिए एक सेवा केंद्र ही नहीं बल्कि आम आदमी के विश्वास का केंद्र होता है।

img 20260907 wa0114873431159517332479
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी गण

मौके पर बैंक ऑफ़ इंडिया, ललपनिया के शाखा प्रबंधक हरीश सिंह संधू सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!