Search

May 11, 2026 3:01 am

2024 में भाजपा को भगाना है देश में लाना है गठबंधन की सरकार : सांसद

रांची में होगी 21 अप्रैल को उल्गुलन न्याय महारैली

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिका अर्जुन खगड़े करेंगे शिरकत

पाकुड़। जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने की अध्यक्षता में सूबे के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर उल्गुलन न्याय महा रैली को लेकर इंडिया गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहुत की गई । बैठक में इंडिया गठबंधन के जिला स्तरीय प्रखंड स्तरीय प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मौजुद रहे। बैठक में 21 अप्रैल को रांची होने वाले उल्गुलन न्याय महा रैली पर विचार विमर्श किया गया। गठबंधन के बैठक में वर्तमान सांसद और राजमहल लोकसभा के वर्तमान प्रत्याशी विजय हसदा, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ,कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम , नजरुल आदि उपस्थित रहे। रांची धुर्वा में आयोजित रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी , राहुल गांधी ,इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नजन और राज्य स्तरीय नेता का इसमें उपस्थित रहेंगे। सांसद विजय हाजरा ने बताया कि इंडिया गठबंधन में इस बार पूरा कमर कस चुकी है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भगाना है और इंडिया गठबंधन के सरकार को देश में बनाना है। 21 तारीख की रैली में लोग ज्यादा से ज्यादा पहुंचे और इंडिया गठबंधन के तहत लोगों के बीच में एक संदेश जाए विश्वास जगह कहां आईटीआई इंडिया गठबंधन जो बना है उनकी सरकार आती है तो आज जो इतना महंगाई बेरोजगारी बढ़ी हुई है इस पर अंकुश लगेगा । बैठक में पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार,साहिबगंज जिला अध्यक्ष बरकत खान और साथ में झामुमो के जिला अध्यक्ष पाकुड़ श्याम यादव साहिबगंज जिला अध्यक्ष झामुमो शाहजहां अंसारी और जिला के पदाधिकारी और प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष,कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम एवं प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे।

img 20240416 wa00202295522705012469104

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!