Search

May 11, 2026 3:02 am

रामनवमी त्योहार को लेकर लिट्टीपाड़ा पुलिस ने विभिन्न गांवो में किया फ्लैग मार्च।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने प्रखंड क्षेत्रों के विभिन्न गांवो में फ्लैग मार्च किया।जिसका अगुवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने की। फ्लैग मार्च में पुलिस निरीक्षक अनुप कुमार भेंगरा ,थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, एसआइ अरुण ठाकुर,संजय कुमार ठाकुर,छोटे लाल यादव,खुदीराम हेम्ब्रम्,आदि शामिल रहे।पुलिस निरीक्षक ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण रूप से मनाएं। सभी लोग सामाजिक समरसता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करें। शांति व सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही अशांति फैलाने वाले लोगों को सचेत किया गया।असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस फ्लैग मार्च मे लिट्टीपाड़ा प्रशासन ने लिट्टीपाड़ा से शुरू करके करियोडीह बादल चोक होते हुए झानागड़िया,बीचामहल, सरसा, पतरापाड़ा,दराजमाठ,तालपहाड़ी, होते हुए लिट्टीपाड़ा तक फ्लैग मार्च किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रामनवमी को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन करें और अवैध रूप से शराब गांजा आदि मादक पदार्थ की बिक्री करने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी नजर रहेगी।

img 20240416 wa00454501896346054139482

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!