संधि पूजा, कुमारी कन्या पूजन का है विशेष विधान।
राजकुमार भगत
पाकुड़। नौ दिनों से चली आ रही आदिशक्ति मां दुर्गा की नौवीं स्वरूप सिद्धरात्रि की पूजा के साथ 9 अप्रैल से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि नवमी पूजन के साथ आज संपन्न हो गई। जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा की 16 अप्रैल को पूरी विधिविधान के साथ दोपहर पश्चात संधी पूजा का आयोजन किया गया। नवमी के दिन कुमारी कन्या पूजन आयोजित किया गया। आरती पुष्पांजलि के साथ यज्ञ हवन किया गया। 18 अप्रैल को दशमी पूजन के पश्चात घट विसर्जन किया जाएगा। दुर्गा पूजा की निमित्त 9 दिनों तक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना का विधान है। पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित छोटी अलीगंज सिद्धू कानू नगर एवं राज हाई स्कूल रोड में चैती दुर्गा पूजा का विशेष अनुष्ठान किया गया है। छोटी अलीगंज स्थित सिद्धू कानू नगर से माहा नवमी पूजन के शुभ अवसर पर श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। माता रानी का प्रसाद वितरण किया गया। मां के दर्शन करने काफी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक उमड़े रहे।सभी दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य एवं आकर्षक रूप से विद्युत सज्जा की गई है। छोटी अलीगंज में मेले का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों के लिए आकर्षक झूले, चाट एवं खिलौने की दुकान भी आनंद उठाया।




