बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
राजकुमार भगत
पाकुड़। कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे हर्षोल्लास व परंपरागत शस्त्र के साथ श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति पाकुड़ द्वारा रेलवे ओपी कॉलोनी,बागतीपाड़ा,मालगोदाम,सिंधीपाड़ा,विवेकानंद चौक स्थित महावीर शनिदेव मंदिर,गांधी चौक,रेलवे स्टेशन,मुख्य मार्ग से हरिण चौक,अंबेडकर चौक,श्यामनगर,बिरसा चौक हाटपाड़ा बजरंगबली मंदिर का भ्रमण करते हुए राम भक्तों का जनसैलाब नगर थाना पहुंची। जहां राम भक्तों व अखाड़ा के खिलाड़ियों के स्वागत पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद,प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचलाधिकारी भागीरथ महतो,प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक-सह-थाना प्रभारी अजय आर्यन ने अखाड़ा समिति के अध्यक्ष व गुरु प्रेमचंद्र साहा,अशोक मंडल,मुरारी मंडल,सुशील साहा,सोहन मंडल,टोनी मंडल,राजु राम,अमित साहा का अंग वस्त्र प्रदान कर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। समिति के द्वारा भी पुलिस अधीक्षक सहित सभी पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। थाना परिसर में राम भक्त खिलाड़ियों ने तरह-तरह के हैरतअंगेज करतबयों को दिखाकर उपस्थित सभी जिला के पदाधिकारियों व आम दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। विशेषकर खिलाड़ियों की एक टोली द्वारा एक के ऊपर एक कंधों पर चढ़कर जमीन से करीब 25 फीट की ऊंचाई पर खड़े होकर लाठी में आग के साथ प्रदर्शन किया गया। इस रोमांचक प्रदर्शन को देखकर नगर थाना परिसर वीर बजरंगी जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
अखाड़ा पूरे हर्षोल्लास के साथ अनुशासित व्यवस्थित ढंग से निकाली गई।जिसमें अखाड़ा के स्वयंसेवक बल का अहम योगदान रहा।अखाड़ा के स्वयंसेवक बल में हिसाबी राय,अनिकेत गोस्वामी,जीतु सिंह,रतन पासवान,सुकू मंडल,साधिन राय,लव रजक,अमित घोष,बाल्टर पासवान,बच्चु राय,दीपक गोप,शानु रजक,आस्तिक राय,सरदार राहुल सिंह,अजय राय आदि मौजूद थे। नारी शक्तियों ने भी अद्भुत प्रदर्शन किया।





