Search

August 8, 2026 9:41 am

बीमार झामुमो नेता खुर्शीद आलम का हाल जानने घर पहुंचे विधायक स्टीफन मरांडी

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया/पाकुड़: प्रखंड अंतर्गत राजपोखर पंचायत के लकड़ापहाड़ी गांव निवासी सांसद प्रतिनिधि सह झामुमो के वरिष्ठ नेता खुर्शीद आलम का हालचाल जानने महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शनिवार को उनके आवास पहुंचे। विधायक ने खुर्शीद आलम के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बताया गया कि खुर्शीद आलम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। इस दौरान विधायक मरांडी ने कहा कि खुर्शीद आलम लंबे समय से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और झामुमो के एक कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, कोलोम मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!