Search

August 8, 2026 9:15 pm

15 अगस्त की तैयारी: डीसी ने स्टेडियम से पार्क तक का लिया जायजा, खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा आरओ का शुद्ध पानी।

पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम समेत शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, मंच और अन्य तैयारियों की बारीकी से जानकारी ली। रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से भी डीसी ने बातचीत की। खिलाड़ियों ने पेयजल की समस्या बताते हुए आरओ फिल्टर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने जल्द आरओ फिल्टर लगाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद डीसी ने इंडोर स्टेडियम और जिला स्तरीय स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के साथ जरूरी कार्य समय-सीमा में पूरा करने को कहा। बैंक कॉलोनी स्थित पार्क में जंगल-झाड़ियों की स्थिति देखकर उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही पार्क के सौंदर्यीकरण और नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जिले का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन है। समारोह में आने वाले लोगों और अतिथियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए साफ-सफाई, पेयजल, बैठने समेत सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

img 20260808 wa00248648547052118010957
img 20260808 wa00212189661312921008908

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!