Search

September 22, 2026 11:34 pm

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फंदे से लटका मिला

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित कैलाश नगर में सोमवार दोपहर बाद युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों गोरांगो दास व सनातन दास ने प्रारंभिक पूछताछ में युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की तथ्यात्मक और कानूनी जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!