Search

November 8, 2026 9:54 am

वाराणसी से वडनगर तक निकलेगी बाइक यात्रा, पाकुड़ के दीपक साहा सह प्रभारी।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के संकल्प को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वडनगर तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है। 17 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा 7 अक्टूबर तक चलेगी। यात्रा में झारखंड के विभिन्न जिलों के 17 बाइक राइडर्स शामिल होंगे। यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। झारखंड प्रदेश के लिए जारी सूची में पूर्वी सिंहभूम के प्रदीप मुखर्जी को बाइक राइडर्स प्रभारी तथा पाकुड़ के दीपक कुमार साहा को सह प्रभारी बनाया गया है। यात्रा में पाकुड़ से दीपक कुमार साहा और श्याम कुमार भगत के अलावा साहेबगंज, गोड्डा, रांची, हजारीबाग और देवघर के बाइक राइडर्स शामिल हैं। भाजपा युवा मोर्चा ने सभी प्रतिभागियों से अनुशासन और सेवा भाव के साथ अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!