Search

October 23, 2026 11:36 am

सरकारी तंत्र का हवाला देकर साइबर ठगों ने मच्छरदानी देकर खाते से उड़ाया 50हजार।

अमर भगत, अमरापाड़ा

पाकुड पूरे जिले में साईबर ठगी करने वाले अपराधियों ने पांव पसार लिए है,जिले से हमेशा कहीं न कहीं से साईबर ठगी की खबर आती रहती है ताजा मामला अमड़ापाड़ा थाना का है जहां ठगों द्वारा अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है, या ऐसा कहे थाना क्षेत्र में खूब फल फूल रहा है कैसे फल फूल रहा है यह तो जिम्मेदार ही जाने,प्राप्त जानकारी के अनुसार आलूबेड़ा पंचायत के लिट्टीपाड़ा के महातन टुडू के खाते से पचास हजार की ठगी कर गाँव के अन्य लोगो के साथ साइबर ठग ने लाखों रुपये की ठगी कर बहुत ही चतुराई से रकम ऐंठ रफूचक्कर हो गए और किसी को कानो कान खबर तक नही हुई.जिसका फायदा इन साइबर ठग उठा ले जाते है,भूमिका सीएसपी की भी संदिग्ध हो सकती है मामला जांच से ही खुलेगा।कुछ इसी तरह लिट्टीपाड़ा के महातन टुडू ने बताया कि 11 अप्रैल के रात्रि हमारे गाँव मे चार पहिया वाहन से सरकारी तंत्र का हवाला देते हुए कुछ लोग फ्री में मच्छड़दानी बाट रहे थे बदले में आधार नम्बर और अंगुली के निशान लिए और चले गए दूसरे दीन जब मुझे मेरे खाते से अवैध निकासी के बारे में पता चला तो मैं एसबीआई अमड़ापाड़ा से संपर्क किया तो वहाँ मुझे मेरे निकासी पैसे को किसी अन्य खाते में जमा किया गया है जिसे मैं नही जानता इसके बाद महातन टुडू ने डिटेल प्राप्त कर उक्त खातेधारी मो खालिद अंसारी,पिता बडाउद्दीन अंसारी गाँव इन्दरचौक पोस्ट मालमडरो जिला गोड्डा के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अमड़ापाड़ा थाना को लिखित आवेदन दिया। इधर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा आवेदन मिली है जिसकी जाँच की जाएगी और ठगों के ऊपर कानूनी कार्यवाही किया जाएगा। एसबीआई ब्रांच मैनेजर विक्की रबानी ने बताया क्षेत्र में अन्य ब्रांच की सीएसपी से अन्य तरीके से अवैध निकासी की बात मेरे संज्ञान में आ रही है लेकिन लिखित शिकायत नही मिलने से संचालक बच निकल रहे है अगर लिखित शिकायत मिली तो एफआईआर कर मामले को ऊपर के अधिकारी तक ले जाऊंगा और कार्यवाही कराने का प्रयास करूंगा।

img 20240419 wa00451290036510662881001

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!