Search

August 24, 2026 9:09 pm

जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर इस्कॉन मंदिर पहुंचे नगर परिषद उपाध्यक्ष, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने कालीभसान पोखर के समीप स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की उपलब्धता की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष सत्यवाग प्रभु ने मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान, पर्याप्त रोशनी और श्रद्धालुओं के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। इस पर उपाध्यक्ष ने सिटी मैनेजर मनीष कुमार, जेई सुमन कुमार समेत संबंधित कर्मियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राणा ओझा ने कहा कि जन्माष्टमी के दौरान मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए साफ-सफाई, रोशनी और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्व के सुचारू आयोजन के लिए पूरी तरह तत्पर है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!