दो लाख वोटरों तक पहुंचे माकपा।
राजकुमार भगत
साहेबगंज । जिला मुख्यालय साहिबगंज में सीपीआई (एम )का एक दिवसीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीपीआई (एम) राजमहल लोकसभा क्षेत्र में पिछले दो महीने से बिना ताम – झाम के मतदाताओं से सीधे संपर्क का सघन अभियान चला रही है। इस दौरान इस संसदीय क्षेत्र के 4 जिलों में फैले 6 विधानसभाओं राजमहल, बोरियो, बरहेट, पाकुड़, महेशपुर और लिटटीपाडा के 15 प्रखंडों के दर्जनों पंचायतों में लगभग 800 मतदान केंद्रों को कवर करने वाले गांवों और शहरी क्षेत्र में अवस्थित स्थानीय निकाय के वार्डों में लगभग 2 लाख मतदाताओं से संपर्क किया जा चुका है। इस अभियान में अबतक 600 से ज्यादा बुथ कमिटियों का भी गठन हो चुका है। इसकी जानकारी श्याम सुंदर गुप्ता सीपीआई (एम ) की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति द्वारा दी गई है।
समिति सीपीआई (एम) के प्रचार का मुख्य फोकस भाजपा और उसके सहयोगी दलों की नीतियों को बेनकाब करना है।पिछले 10 वषों से वर्तमान सांसद की निष्क्रियता को सामने लाना है। ताकि मतदाता इस सीट पर भाजपा को ठुकराने के साथ- साथ वर्तमान सांसद को पराजित कर सके।
और चुनाव मैदान में सीपीआई (एम) को विजयी बना सके।कार्यशाला में चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग, घर – घर मतदाताओं से मिलने, पुरे लोकसभा क्षेत्र के मेहनतकशों, किसानों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों , परिवहन, पत्थर और बीडी उधोग के श्रमिकों, ठेका मज़दूरों, व्यवसायियो, दूकानदारों के साथ – साथ छात्रों, युवाओं, महिलाओं के ज्वलंत मुद्दों को भी चिह्नित कर उनके बीच अभियान चलाए जाने की योजना तय की गई। इसके अलावा सामाजिक रूप से वंचित तबकों आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों के बीच विशेष रूप से संपर्क कायम किए जाने की योजना को अंतिम रूप दिया गया।दियारा इलाके में असर्वेक्षित जमीन का जटिल मामला, खाश महल का लंबित मुद्दा, शेरशाहवादी अल्पसंख्यक युवाओं को प्रमाण-पत्र जारी किए जाने का सवाल, पेयजल की अभूतपूर्व समस्या, पुरे संसदीय क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति पर प्रभावी प्रचार अभियान चलाए जाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। भाजपा और संघ परिवार द्वारा ‘विदेशी घुसपैठियों’ का हवाला खड़ा कर सांप्रदायिक धुव्रीकरण की साजिश की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने की बात की गई। कार्यशाला में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए 75 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव अभियान समिति का भी गठन किया गया ।जिसके अध्यक्ष कामरेड के मो. इकबाल
उपाध्यक्ष क्रमशः सुरजीत सिन्हा,एहतेशाम अहमद, संजय पासवान, अशोक साह, सुभाष हेम्ब्रम, रघुवीर मंडल, लखन मंडल, गंगाधर यादव,असगर आलम और मानेक दुबे, कोषाध्यक्ष शिवानी पाल
को बनाया गया.सचिव के रूप में देबाशीष दत्त राय, सरीफुल इस्लाम, मो. सैफुद्दीन, नादेर हुसैन,मो. इश्तियाक, श्याम सुंदर पोद्दार, आषीश चौधरी, प्रेम लाल सोरेन विनोद ठाकुर और फरहत खानम को जिम्मेदारी दी गई। मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा उसकी हताशा का प्रतीक है ।देश में बेरोजगारी और महंगाई की मार से आमलोग त्रस्त हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) के प्रत्याशी गोपीन सोरेन ने अपनी जीत के प्रति भरोसा जताया।






