अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध बांका टोला में शनिवार दोपहर को छोटू अंसारी का घर के पीछे रखा हुआ बांस में आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया, वहीं ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मसक्कत के बाद आग बुझाया गया नहीं तो आग की लपटे इतनी भयानक थी कि दर्जनों घरों को अपने चपेट में ले लेता । सैकड़ो ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया । जानकारी के अनुसार घर बनाने को लेकर मजदूर छोटू अंसारी लगभग 200 पीस बांस खरीद कर रखा हुआ था । आग कैसे लगी किसी को कोई पता नहीं चला। जब आग की लपटे बहुत ज्यादा उठने लगी तब गांव के दर्जनों महिला पुरुष एवं बच्चों ने मिलकर बगल के तालाब से पानी लाकर आग को बुझाया। छोटू अंसारी ने बताया कि लगभग 200 पीस बांस 12 हजार रूपए में खरीदा था जो घर बनाने को लेकर रखा हुआ था ।






