Search

October 23, 2026 1:40 am

मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़), थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क बरमसिया गांव के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पाकुड़ कालिदापुर के पुरुलबोना निवासी शकल मरांडी 37 वर्ष,लिट्टीपाड़ा नवाडीह निवासी बिकाश मुर्मू 30 , व लिट्टीपाड़ा मधुबन निवासी मुन्शी मुर्मू 28 तीनो एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से लिट्टीपाड़ा से अमड़ापाड़ा जा रहे थे कि बरमसिया गांव के समीप तेज रफ्तार मोटरसाकिल का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे मोटरसाइकिल में सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच सड़क किनारे पढ़े तीनो घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया.जहा डाॅ मुकेश बेसरा डॉ आनन्द के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए तीनों पाकुड़ रेफर कर दिया गया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!