सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ दुमका सड़क पर आए दिन सड़क दुर्घटना की घटना घट रही है, बाबजूद इसके ना तो लोगों में किसी प्रकार की कोई चेतना जागृत हो रही है और ना ही वाहन चालकों की पेशानी पर कोई बल पड़ रहा है । आज दिन के लगभग 9:30 बजे पाकुड़ दुमका सड़क के सीनाजोरी चौक से पहले सीनाजोरी पुलिया के करीब विपरित दिशा से आ रहे ऑटो एवं मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो पर सवार एक यात्री घायल हो गया जिसे आसपास के लोगो व राहगीरों ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो JH 16H 6266 पाकुड़ की ओर जा रहा था, जबकि विपरित दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल JH16A 6757 सवार रहा था, अचानक दोनों में भिड़ंत हो गई । लोगो ने बताया कि ऑटो चालक अपना साइड से आ रहा था लेकिन मोटर साईकिल सवार संतुलन खोते हुए ऑटो को टक्कर मार दिया । इस घटना में ऑटो व मोटरसाइकिल दोनो में आंशिक रूप से क्षति हुई, जिससे गाड़ी के टूटे हुए अंश सड़क पर बिखर गए। घटना में घायल यात्री को आसपास के लोगो ने तत्काल इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा। बताते चले कि इससे पूर्व इसी सड़क पर पिछले एक माह के अंतराल पर ये तीसरी घटना है ।






