Search

May 10, 2026 7:28 pm

वन विभाग की टीम ने हिरणपुर में छापेमारी कर बरामद की चिरान लकड़ी।

1000 पीस से जायदा चिरान लकड़ी को घर से किया गया बरामद

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ ) वन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस की सहयोग से शुक्रवार को हिरणपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईस्कूल मोड़ स्थित दिलीप साहा के घर मे छापेमारी कर काफी संख्या में चिरान (कटिंग लकड़ी)की गई लकड़ियों को जब्त किया। गुप्त सूचना पर जिला वन पदाधिकारी के निर्देश पर फोरेस्टर बबलु देहरी , वन रक्षी अनुपम यादव ,स्टेफन हेम्ब्रम , सुनील कुमार साहा , नसिरुल इस्लाम , मणिलाल मुर्मू, थाना के एसआई जगनारायण सिंह सहित काफी संख्या में पुलिसबल ने छापेमारी किया। इस दौरान काफी संख्या में घर के अंदर रखे लकड़ियों को जब्त किया। इस दौरान दिलीप साहा घर से नदारद था ।जब्त लकड़ियों में सिमल , चडरा , महुआ , कटहल सहित कई प्रजाति के लकड़ी शामिल है। जब्त किए गए चिरान लकड़ियों को तीन ट्रेक्टर व एक पिकअप वैन में लादकर विभागीय कर्मियों ने वन प्रक्षेत्र कार्यालय हिरणपुर में रखा गया। जिसका गिनती अभी तक नही की गई है। पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1000 पीस से ज्यादा चिरान किये गए तख्ता व चौखट है। जिसका अनुमानित मूल्य पांच लाख से ज्यादा होने की संभावना है। जो गिनती के बाद ही पता चल पाएगा। बताते चले कि दिलीप साहा के द्वारा वर्षो से लकड़ी की यह अवैध धंधा की जा रही है। इसका हटिया परिसर में भी एक दुकान है। जहाँ फ़र्नीचर आदि बनाया जाता है। जंगलों के कीमती लकड़ियों को दलालों के माध्यम से कटाकर इसकी अवैध कारोबार की जाती रही है। इस सम्बंध में फोरेस्टर ने बताया कि गुप्त सूचना पर डीएफओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जल्द ही इसको लेकर सम्बन्धित व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज की जाएगी। बहरहाल इस कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में खलबली मची हुई है।

img 20240426 wa00214457586429751000186
img 20240426 wa00223311017699956294691

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!