Search

October 22, 2026 9:35 pm

गठित कोषांगों के साथ उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

राजकुमार भगत

पाकुड़। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत गठित कार्मिक कोषांग, वाहन कोषांग, ईवीएम कोषांग, स्वीप कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, एमसीसी कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग, मीडिया कोषांग, एमसीएमसी कोषांग, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग कोषांग, सामग्री कोषांग समेत अन्य कोषांगो के साथ समीक्षात्मक बैठक की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अनिवार्य रूप से सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अपने अधीनस्थ पदाधिकारी , कर्मियों को अनुपालन करने का सुनिश्चित निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरते । मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वीप नोडल पदाधिकारी को स्वीप एक्टिविटी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक जिले के सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जिससे जिले के मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा एमसीसी घोषणा के बाद से अब तक की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली गई एवं एफ०एस०टी / एस०एस०टी टीम को सक्रिय होकर कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। सी विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायत के निष्पादन की भी जानकारी ली गई। वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, इंटर स्टेट बॉर्डर निगरानी कार्य की समीक्षा की गई।मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रवीण केरकेट्टा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजय पीएम कुजूर, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री मनीष कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार एवं संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240426 wa00274809120342021253591

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!