Search

October 22, 2026 8:28 pm

मासिक लोक अदालत व विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झलासा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आज मासिक लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में की गई। जिसमें 14 वाद का निष्पादन एवम् 17,13,500(सतरह लाख तेरह हजार पांच सौ) का समझौता की गई। वहीं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें बिजली सबंधित 40 वाद एवम् 19,87,748,=53(उन्नीस लाख सतासी हजार सात सौ अड़तालिस रूपये तिरपन पैसे का समझौता एवम् एन आई ए एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित 04 वाद एवं 3,82,000(तीन लाख बिरासी हजार रूपये मात्र )राशि का समझौता किया गया । मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी सबंधित पदाधिकारीगण समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

img 20240427 wa00042878833804623906630

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!