Search

May 10, 2026 7:28 pm

जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जाँच दल,पाकुड़ ने चलाया वाहन जांच अभियान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरनवाल के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के निर्देश पर एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक के नेतृत्व में 27 अप्रैल को हिरणपुर मे सभी दो पहिया एवं अन्य वाहन जांच अभियान चलाया गया l जिसमे मुख्य रुप से ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इन्शुरन्स एवं अन्य जरुरी कागजात के पाए गए उनसे मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत दंड की राशि ई पॉस (ऑनलाइन मशीन)से वसूल की गई है l इस अभियान में कुल वाहन जाँच 46,750/-(छीयालिस हजार सात सौ पचास रूपये ) वसूले गए। वाहन जाँच कार्यक्रम में उपस्थित हिरनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अज़हद अंसारी, आईटी अस्सिटेंट अमित कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे l

img 20240427 wa00071083529742883646235

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!