Search

October 22, 2026 7:22 pm

दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ में मेनन क्लब की स्थापना

स्वराज सिंह

पाकुड़: शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल,पाकुड़ में आजाद भारत के प्रथम केंद्रीय रक्षा मंत्री, कानूनी सलाहकार, संयुक्त राष्ट्र सभा के स्थाई सदस्य वी.के कृष्ण मेनन के राष्ट्र भक्ति और न्याय प्रणाली में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके नाम पर मेनन क्लब की स्थापना की गई। विद्यालय के निदेशक अरुणेन्द्र कुमार ने मेनन क्लब की स्थापना के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी,अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नियम बद्ध दिनचर्या ही हमें श्रेष्ठ मानव बनने के लिए प्रेरित करती है। डी.पी.एस के प्रधानाचार्य जे के शर्मा ने बताया कि इस क्लब के स्थापना का मुख्य उद्देश्य है राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार प्रायोगिक शिक्षण को बढ़ाते हुए बच्चों के माध्यम से हमारे संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों तथा दिन प्रतिदिन जीवन से जुड़े कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना। आज सुचारु रूप से जीवन यापन के लिया समाज के हर वर्ग के लोगों को कानून और अपने अधिकार के प्रति सचेत रहना अवश्यक है। इस जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे राजीव कुमार झा , जो 2001 से सिविल कोर्ट पाकुड़ में राजस्व एवं फौजदारी वकील के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने वक्तव्य में बच्चों को कानून से जुड़े छोटे छोटे बिन्दुओ को समझते हुए एफ. आर. आई (प्राथमिक सुचना ), सभी निचली तथा ऊपरी अदालतों के औचित्य और उनकी कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कानून से जुड़े जरुरी पहलुओं को समझाया। विद्यालय की सह प्रधानाचार्या रूचि वर्णवाल ने बच्चों के समक्ष मौलिक अधिकारों के बारे में समझया। विद्यालय के समन्वयक सौरीश दत्ता ने बच्चों को साइबर क्राइम से जुड़े कानून के बारे में बताया और सभी को सचेत भी किया। मेनन क्लब के स्थापना दिवस के अन्य वक्ता थे पी जी टी नेहा चक्रवर्ती,पी जी टी अभिलाष साव तथा पी जी टी रोहित सिंह। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चे मौजूद थे।

img 20240427 wa00198962550531328181615

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!