अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया लोकसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुए उड़ानदस्ता टीम ने शनिवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सलगापाड़ा , तालवा, पाकुड़िया सिद्धू कान्हु मोड़ सहित अन्य जगहों पर मुख्य सड़क में वाहनों की सघन जांच किया गया। उड़नदस्ता टीम में बीपीओ सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी जगदीश पंडित , एएसआई मुद्रिका प्रसाद , रामेश्वर यादव सहित पुलिस जवान शामिल थे। टीम के सदस्यों ने सड़क में आवागमन कर रहे सभी चार व दो पहिये सहित सभी प्रकार के वाहनों को रोककर सघन तलाशी लिया। जहां सभी प्रकार के वाहनों पर डिकी सहित सभी सामानों को भी खोलकर तलाशी ली गई। वही इस दौरान दो पहिये वाहनों को रोककर डिकी की तलाशी ली गई। बीपीओ सह ढंडाधिकारी जगदीश पंडित ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह जांच की जा रही है। आदर्श आचार्य संहिता का पालन हेतु इसमे सभी जगहों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है।










